कोई भी पुरस्कार या सम्मान प्राप्त होने के बाद धन्यवाद देने की पुरानी परंपरा है. इस परंपरा का निर्वाह करते हुए मुम्बई ब्लॉग को Best Indic blog [Hindi] चुनने के लिए मैं आप सबका हार्दिक धन्यवाद करता हूं, साथ ही साथी विजेताओं को शुभकामनाएं भी देता हूं. इस परंपरा का इस्तेमाल मैं अपने दिल की बात करने के लिए भी करना चाहूंगा. पिछले साल जब मैंने ब्लॉगिंग का सफर शुरू किया था तब मैं तो क्या मेरे फरिश्तों ने भी नहीं सोचा था कि सफर इतना रोचक और हमसफर इतने जिंदादिल होंगे. अब तो आलम यह है कि ब्लॉग जगत घर-सा लगता है और साथी ब्लॉगर घर के सदस्य. यहां जिस तरह सब एक-दूसरे के सुख और दु:ख में साथ दीखे वह अभिभूत करने वाला रहा. उम्मीद करता हूं कि हम सब एक-दूसरे से यूं ही जुड़े रहेंगे.
पता नहीं क्यों भाजपा और संघ परिवार के मुद्दे अक्सर भावनात्मक ही क्यों होते हैं. क्या फर्क पड़ता है यदि आडवाणी ने जिन्ना को 'धर्मनिरपेक्ष नेता' कह दिया. इसे तो मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का इतिहास के प्रति दुराग्रहों के खुलते गांठ के रूप में देखता हूं. दो देशों के रिश्तों में सुधार के लिए यदि तथाकथित विचारधारा (अहं) से थोड़ा उन्नीस-बीस होना भी पड़े तो भी यह घाटे का सौदा नहीं होगा. पर हां, ऐसी ही उम्मीद हमें पाकिस्तान के दक्षिणपंथियों से भी होगी. BBC
Comments
बधाई हो. लेकिन भैया एक दरख्वास्त है, लिखना बन्द मत करना.
आशीष